फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया

विज्ञापन
अज्ञात युवको द्वारा पूर्व विधायक गजराज सिंह की गाड़ी में की गई तोड़फोड़ - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पूर्व विधायक की गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया
विज्ञापन

हापुड़। शहर की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में पूर्व विधायक गजराज सिंह के आवास के सामने खड़ी कार का सोमवार रात चोरों ने शीशा तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर में घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पूर्व विधायक ने घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्व विधायक गजराज सिंह का श्रीनगर कॉलोनी में आवास है। सोमवार को उनकी कार भी आवास के सामने खड़ी हुई थी। देर रात को अचानक चोरों ने मौका पाकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी में रखे बैग सहित कीमती सामान पर हाथ साफ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन जाग होने की वजह से चोर भाग गए। घटना को लेकर पूर्व विधायक का परिवार दहशत में है। उन्होंने घटना को लेकर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चोरी की घटनाओं को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि बैग में कुछ नकदी व कीमती सामान व कपड़े रखे हुए थे। इससे पहले शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल और पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा की गाड़ी को भी चोर निशाना बनाकर नुकसान पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें