फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक विभाग के लिपिकों ने रोका 20 शिक्षकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूओं की लापरवाही से रुका 20 शिक्षकों का वेतन
विज्ञापन

हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों की लापरवाही से करीब 20 शिक्षकों को बीते दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इन शिक्षकों का पोर्टल पर सही पैन नंबर दर्ज नहीं किया गया है। जबकि शिक्षक कई बार पैन नंबर व अन्य दस्तावेज मुहैया करा चुके हैं। इस संबंध में कार्रवाई की मांग की गई है।
शिक्षक नेता अनुज शर्मा, संजय शर्मा, संदीप सिरोही ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पहले ही शिक्षकों का हाल बेहाल है। ऐसे में विभाग के लिपिक करीब 20 शिक्षकों को बीते दो महीने से वेतन के लिए तरसा रहे हैं। शिक्षकों को बता दिया जाता है कि उनका पैन नंबर पोर्टल पर सही दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि लिपिकों ने खुद गलती कर एक ही पैन कार्ड दो शिक्षकों के नाम चढ़ा दिया। इसके बाद शिक्षकों ने अपना मूल पैन कार्ड, शैक्षिक अभिलेख, नियुक्ति पत्र विभाग को जमा करा दिए। लेकिन तब भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं लिपिकों ने अपनी गलती नहीं स्वीकारी, बल्कि शिक्षकों को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। इसके विरोध में शिक्षकों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पीड़ित शिक्षकों में रेहाना परवीन, पूरा रानी, फिरोजबानो, नीता, अलका, ब्रजेश कुमार, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें