फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के लापरवाह आठ चालक और परिचालकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के लापरवाह आठ चालक-परिचालकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

हापुड़। रोडवेज बसों में तैनात आठ चालक/परिचालकों को ड्यूटी पर न आना भारी पड़ गया। एआरएम ने सभी की संविदा समाप्त कर दी है। साथ ही 10 चालक और 10 परिचालकों को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। इन बसों में तैनात चालक चंद्रवीर, दीनानाथ, धनवंतरी, होशियार, मोहित और परिचालक, अमित-5, विनीत कुमार, विवेक कुमार बीते काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम द्वारा नोटिस देकर, इन कर्मियों से ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं लौट सके। मामले की गंभीरता पर सभी आठों कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही 10 लापरवाह चालक व 10 परिचालकों को भी नोटिस जारी किया गया है। यह कर्मचारी भी ड्यूटी पर नहीं लौट रहे हैं। जल्द इनके कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। एआरएम की कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि आठ कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस तरह की लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें