फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के बाहर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से होगी परेशानी
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली के बाहर डिवाइडर निर्माण कराने के लिए रविवार को पुराने डिवाइडर को तोड़ने का काम किया गया। जल्द ही डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आए दिन जाम की गिरफ्त में रहने वाले तहसील चौपले गुजरने वाले लोगों को कार्य पूरा होने तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा गढ़ रोड फ्लाईओवर से मेरठ तिराहे तक डिवाइडरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। गढ़ फ्लाईओवर से सूरी स्वीट तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को नगर कोतवाली के सामने वाले पुराने डिवाइडर को भी तोड़ने का कार्य हुआ। इसके मलबे को पूरी तरह से हटवा दिया गया। अब डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद डिवाइडर के सुंदरीकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अफसर जल्द ही कार्य को कराए जाने का दंभ भर रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते तहसील चौपले पर जाम की समस्या भी बन सकती है। निर्माण कार्य पूरा होने तक लोगों को जाम के झाम में जूझना पड़ेगा।
नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि डिवाइडरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जल्द ही तहसील चौपले के डिवाइडर का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें