फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का किया अपहरण
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले से कुछ लोग एक नाबालिग का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए। इस मामले में पिता ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 अगस्त की देर शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उन्हें पता चला कि जनपद शामली के थाना बावरी क्षेत्र निवासी शौकीन व उमर ने नगर कोतवाली क्षेत्र बुलंदशहर रोड निवासी फिरोज व उसकी पत्नी अफसाना की मदद से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने उक्त लोगों से पुत्री के संबंध में पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने पीड़ित को धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार रात अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला समेत उक्त चारों के खिलाफ किशोरी के अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें