फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में सपाईयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। लखनऊ में जेईई, नीट परीक्षा स्थगित कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार को भंग करने और परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।
सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि देश में करीब 75 हजार कोरोना संक्रमित मरीज रोजाना मिल रहे हैं और सरकार के पास रोकथाम की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सरकार ने जेईई, नीट परीक्षा कराने का निर्णय लेकर लाखों विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने का कार्य किया है। जिसके विरोध में सपा पदाधिकारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया तो प्रदेश सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कराया और झूठे मुकदमें दर्ज करा दिए। साथ ही प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर जेईई, नीट परीक्षा स्थगित करने, विरोध प्रदर्शन करने वाले पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने व प्रदेश सरकार को भंग करने की मांग उठाई है। इस दौरान जमकर प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज त्यागी, देवेंद्र जाटव, अनिल आजाद, पुरुषोत्तम वर्मा, असलम मंसूरी, सौरभ ठाकुर, मलिका खान, फकीरा चौधरी, असलम खां, रणवीर सिंह, इकबाल कुरैशी, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें