फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों उत्पादन में अव्वल सारिका त्यागी को मिलेगा लोकमत सम्मान

विज्ञापन
सारिका त्यागी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सरसों उत्पादन में अव्वल सारिका त्यागी को मिलेगा लोकमत सम्मान
विज्ञापन

हापुड़। सरसों की फसल को तैयार करने के मामले में वझीलपुर की प्रगतिशील किसान सारिका त्यागी को 31 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले लोकमत सम्मान के लिए चयनित कर लिया गया है। इससे ग्रामीणों की खुशी का माहौल है। गत वर्ष भी मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।
खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार हर वर्ष प्रगतिशील किसानों को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर सम्मानित करती है। वझीलपुर निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी की पत्नी सारिका त्यागी प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में हैं। बीते वर्ष सरसों उत्पादन के मामले में उन्हें प्रदेश में प्रथम स्थान से नवाजा गया था। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें एक लाख रुपये का चेक व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सारिका त्यागी के ससुर सोमेंद्र सिंह भी सरसों उत्पादन में वर्ष 2010 में जिला स्तर पर पहला स्थान और वर्ष 2012 में मसूर उत्पादन में अव्वल नंबर प्राप्त कर चुके हैं। इस बार भी सारिका त्यागी को 31 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले लोकमत सम्मान के लिए चयनित किया है। इसका प्रमाण पत्र मिलने के बाद से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सारिका त्यागी अन्य महिलाओं के लिए भी एक मिसाल कायम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें