फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने एसपी की फटकार के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 20 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें बताया कि गांव का ही एक युवक आलोक उसकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को छह माह से अंजाम दे रहा था। बच्ची के पेट में 19 अगस्त को बहुत तेज दर्द हुआ। बच्ची बहुत सहमी हुई थी। पूछताछ में बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने 22 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोपी आलोक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। लेकिन बहादुरगढ़ पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए उन्हें टरका दिया। कार्रवाई नहीं होने पर बच्ची के परिजन एसपी संजीव सुमन के पास पहुंचे और एसपी के निर्देश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। बुधवार को पीड़ित परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की गिरफ्तारी की मांग की। तब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी आलोक के पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसको न्यायालय में पेश किया है, वहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें