कक्षा 11 का छात्र हुआ लापता
हापुड़। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी एक किशोर मंगलवार दोपहर से लापता है। परिजनों ने उसे आसपास व संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
अर्जुन नगर निवासी नंद किशोर शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र सौरभ शर्मा (16) नगर एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। मंगलवार दोपहर पिता ने पढ़ाई के चलते उसे डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। पता चलने पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। वह लाल रंग की टी शर्ट पहने है। बुधवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि जल्द उसे तलाश कर लिया जाएगा।