बचकर निकले, तहसील पर फंस सकते हैं जाम में
हापुड़। गढ़ रोड पर डिवाइडर निर्माण का काम होने की वजह से सोमवार को तहसील चौपले पर जाम की समस्या हो सकती है। जबकि साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार शहर में जाम की समस्या रहती ही है। जाम से बचने के लिए सावधानी बरती जा सकती है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा गढ़ रोड के डिवाइडर का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। हालांकि पहले धुंध और बाद में कोरोना महामारी के चलते काम रुका रहा। अभी तक भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। लॉकडाउन के बाद फिर से कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में तहसील चौपले के निकट काम चल रहा है। जबकि शहर में साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को जाम की समस्या बन जाती है। ऐसे में काम चलने की वजह से भी परेशानी बढ़ सकती है।
ऐेसे में शहर के जाम से बचने के लिए सावधानी बरती जा सकती है। जिससे जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़े। हालांकि ट्रैफिक पुलिस भी सोमवार को शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए तैयार है।
ऐसे बचें जाम से
- कुछ समय पूर्व घर से निकलें
- अपनी लाइन में ही चलें
- यातायात नियमों का पालन करें
- ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करें
- ई-रिक्शा चालक व टैंपों चालक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने सें बचें
कोट
नगर पालिका ईओ ने बताया कि डिवाइडर सुंदरीकरण का कार्य तेजी से काराया जा रहा है। जल्द ही तहसील चौपले तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।