गांव लुखराड़ा का हरियाणवी अभिनेता
- फोटो : HAPUR
हापुड़ के हरियाणवीं अभिनेता मोनू धनकड़ बिखेर रहे जलवा
हापुड़। हरियाणवीं फिल्मों के सुपरस्टार उत्तर कुमार और प्रताप धामा के साथ दर्जनों फिल्म कर चुके गांव लुखराड़ा के मोनू धनकड़ अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। हरियाणवीं फिल्मों में मोनू धनकड़ ने दमदार अभिनय किए हैं। उनका किरदार लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाए हुए है। लुखराड़ा के मोनू धनकड़ ने जिला हापुड़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने फड़का, लाडला छोरा, चार यार चारों बेकार, मुद्दा, कुणबा कटरे का, कसक, अलग-पलझ आदि अनेक फिल्में की हैं। जल्द ही उत्तर कुमार के साथ फिल्म गजब और प्रताप धामा के साथ बॉबी दरोगन फिल्म आने वाली है। इन फिल्मों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह फिल्में पारिवारिक, भावनात्मक, रोमांस और मनोरंजन कॉमेडी से भरपूर होगी। उत्तर कुमार की फिल्मों का उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली पंजाब, उतराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसमें मोनू धनकड़ भी उनके साथ अलग ही भूमिका में ही नजर आते हैं।