फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 32 नए मामलों से हड़कंप, 6 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 32 नए मामले मिले, 6 ने जीती जंग
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को जिलेभर में 32 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही 6 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1233 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को एंटीजन किट से 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि सात मरीज लैब की जांच में संक्रमित मिले। पॉजिटिव मरीजों में से नान के एक, पन्नापुरी के एक, बसंतपुर के एक, भुडिया सपनावत के दो, सिखैड़ा के एक, हिंदालपुर के एक छिजारसी के दो, मोहननगर पिलखुवा के 6, खेड़ा के एक, दिनेश नगर के सात, गढ़ी मोहल्ला के एक, गंज मोहल्ला के 6, सत्तीवाड़ा के एक, सलारपुर के एक समेत कुल 32 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन में इन मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1233 हो गई है। जबकि 6 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। अब जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1015 हो गई है, जबकि अब तक 19 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें