फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर भड़के एंबुलेंस कर्मचारी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। जीवनदायनी 102, 108 और एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार को मानदेय नहीं मिलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर, कार्यदायी कंपनी पर शोषण और श्रम कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। 24 घंटे के अंदर राहत नहीं मिलने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
एंबुलेंस यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुर मिश्रा ने कहा कि समस्त कर्मचारी दिनरात मेहनत कर, एंबुलेंस सेवा को बहाल रखते हैं। लेकिन कार्यदायी संस्था जान बूझकर फर्जी बिल तैयार करती है। जिन्हें शासन स्तर से पास होने में समय लग जाता है। ऐसे में कर्मचारियों को महीनों तक बिना मानदेय के ही काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

बीते दिनों हड़ताल के दौरान कर्मचारियों को समय से मानेदय देने पर सहमति बनी थी। लेकिन फिर से यह समस्या उत्पन्न होने लगी है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर, 24 घंटे के अंदर राहत नहीं मिलने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में विकास कुमार, विश्वनाथ सिंह, गौरव कुमार, अमित शर्मा, अमन सिंह, धर्मवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, ज्ञानचंद, उपेंद्र कुमार, सोनिका सागर, मुनीश गंगवार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें