फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर नाले में गिरा ट्राला, यातायात हुआ बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर नाले में गिरा ट्राला, यातायात हुआ बाधित
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसा। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस ने कंटेनर को क्रेन मंगवाकर नाले से बाहर निकलवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह को मेरठ से एक कंटेनर मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही कंटेनर सुबह के समय हापुड़ बाईपास ततारपुर के पास ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा तो कंटेनर चालक को नींद की छपकी आ गई। जिसके कारण तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसा। हालांकि लॉकडाउन होने के कारण लोगों सड़क पर कम ही वाहन थे। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क पर वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को नाले से बाहर निकलवाया और इसके बाद कंटेनर को आगे रवाना कर दिया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए यातायात जरूर बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें