सुबह बारिश, दोपहर में रही धूप
हापुड़। कई दिनों से पड़ रही तपिश भरी गर्मी से रविवार को दूसरे दिन भी बारिश पड़ने से लोगों को राहत मिली। हालांकि दोपहर को धूप निकलने पर गर्मी का भी एहसास हुआ। शाम को उमस ने लोगों को परेशानी बढ़ाए रखी।
इस समय सावन का महीना चल रहा है, लेकिन गर्मी का सितम जारी है। पिछले सप्ताह हल्की बारिश हुई थी। उसके बाद से गर्मी बरकरार है। अब रविवार को दूसरे दिन भी बारिश होने से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। हापुड़ में थोड़ी देर की बारिश ने ही मौसम एकदम सुहावना कर दिया। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। उन्होंने सुहावने का मौसम का जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन दोपहर बार फिर से निकल आई। धूप की वजह से लोगों को उमसभरी गर्मी का एहसास हुआ। इससे कूलर व पंखे की हवा फिर से बेअसर साबित हुई। वहीं चिकित्सकों की मानें तो ऐसा उतार-चढ़ाव वाला मौसम कई बीमारियों को न्यौता दे सकता है।
ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी कर रहे हैं। जिससे बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सके।