फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों को जल्द खुलवाने की मांग -सपाईयों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों को जल्द खुलवाने की मांग
विज्ञापन

हापुड़। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने हापुड़ के प्रमुख बाजारों को खुलवाने की एडीएम से मांग की। ज्ञापन देकर व्यापारियों के हित में ढील देने की अपील की। जिससे व्यापारियों को हो रही आर्थिक परेशानी दूर हो सकें।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि हापुड़ के प्रमुख बाजार जैसे चंडी रोड, सर्राफा बाजार, छोटी व बड़ी मंडी, गोल मार्केट, कसेरठ बाजार आदि बंद पड़े हुए हैं। जबकि ठेले लगाकर जीवन यापन करने वालों के साथ पुलिस मारपीट कर रही है। इसका खामियाजा आम आदमी से लेकर व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को व्यापारियों के हित में कदम उठाने की आवश्यकता है। जिससे सशर्त बाजारों को खोलने के साथ-साथ ठेले खोमचे वालों को भी रेहड़ी आदि लगाने की अनुमति देनी चाहिए। इस अवसर पर मनजीत चौधरी, गौरव गोयल, शुभम, पीयूष, रविंद्र, रोहित, अरविंद, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें