फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट की सीलिंग टूट तो एसडीएम-सीओ पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट की सीलिंग टूटी तो एसडीएम-सीओ पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट रूप से आदेश जारी किए हैं कि हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में सीलिंग टूटी या दुकानें खोली गई तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती करने के लिए आदेश दिए गए हैं।
जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नए के अलावा पुराने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बड़ी बात यह है कि पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दुकानें खोले जाने और लगाई गई सील तोड़े जाने की शिकायतें मिल रही हैं। हालातों को देखते हुए डीएम अदिति सिंह ने जिले के सभी एसडीएम और सीओ को पत्र जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाई गई सील अधिकारियों के निरीक्षण में टूटी मिली तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और सीओ जिम्मेदार होंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करें और इस क्षेत्रों में दुकानें खोलने वालों और किसी भी रूप से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अदिति सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमों के पालन के लिए संबंधित एसडीओ और सीओ को आदेशित किया गया है। नियमों का पालन सख्ती के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें