फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे की बिजली कटौती से तिलमिलाया आधा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे ठप रही शहर की आपूर्ति, परेशान हुए लोग
विज्ञापन

हापुड़। आनंद विहार स्थित 220केवी क्षमता के बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को आधे शहर की बिजली आपूर्ति 4 घंटे तक ठप रही। ऐसे में लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आनंद विहार बिजलीघर से दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है। इन बिजलीघरों से करीब आधे शहर को आपूर्ति मिलती है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य के चलते आधे शहर की आपूर्ति गुल कर दी गई। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और जरूरी कार्य निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजलीघरों के बंद रहने से भौरे मंदिर से बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड, आलोक, फ्री गंज रोड, कलेक्टर गंज, विवेक विहार, राधापुरी, जवाहर गंज, आर्यनगर, रेलवे रोड, श्रीनगर, पटेलनगर, शिवपुरी, दिल्ली गढ़ रोड, अतरपुरा, प्रेमपुरा आदि मोहल्लों को आपूर्ति बाधित रही। अपराह्न करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 10 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम
- शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य के चलते यह समस्या बनी रहेगी। ऐसे में लोग सुबह 10 बजे से पहले अपना जरूरी कार्य निपटा लें। भविष्य में बिजली के लोकल फाल्ट से कोई परेशानी न हो, इसलिए यह कार्य किया जा रहा है।
कोट
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रही थी। शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें