फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 24 नए मामले, 19 स्वस्थ्य होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 24 पॉजिटिव मिले, 19 स्वस्थ होकर घर लौटे
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए, जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 950 पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुधवार को संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 24 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई। संक्रमित मरीजों में से मोहल्ला आर्यनगर निवासी एक, ब्रह्मनान निवासी एक, सुभाषनगर निवासी पांच, तारामिल निवासी दो, शिवपुरी निवासी तीन, आदर्श नगर निवासी एक, हापुड़ के तीन व नगर पंचायत बाबूगढ़ के पांच, गांव सौलाना के दो, पिलखुवा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं, 19 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 950 पहुंच गई है। इसमें 716 रिकवर हो चुके हैं, 217 का उपचार जारी है जबकि 17 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर, उनकी सैंपलिंग करायी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें