फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खोले जाने के लिए सड़कों पर उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खुलवाने के लिए व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। शहर के बाजार खुलवाने के लिए व्यापारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। मंगलवार सुबह गोल मार्केट में एकत्र हुए व्यापारियों ने जमकर हंगामा कर दिया। जुलूस के रूप में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। इसके अलावा संयुक्त व्यापार मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर बाजार खुलवाने के लिए एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कंटेनमेंट जोन में होने के कारण गोल मार्केट का बाजार करीब दो माह से पूरी तरह बंद है। जिसके कारण इस क्षेत्र के व्यापारियों की आर्थिक हालत काफी खस्ता हो गई है। वहीं दुकानों में रखा माल भी खराब होने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में व्यापारी गोल मार्केट में जमा हो गए। बाजार खोले जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन की हठधर्मिता के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। सबसे बड़ी बात है कि दुकानों में रखा हुआ लाखों का माल भी खराब हो गया है।
विज्ञापन

कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक, स्पोर्टस आदि का सामान खराब हो चुका है। इसके अलावा दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हजारों लोग कार्यरत हैं। प्रतिष्ठान बंद रहने से दो माह से कर्मचारियों के बीच वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
इसके बाद दुकानदार जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम सत्यप्रकाश के साथ सीओ राजेश कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां हंगामा करते हुए दुकानदारों ने खराब माल को दिखाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने व्यापारियों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन सभी बाजार खोले जाने पर अड़े रहे। उन्होंने एसडीएम से नुकसान की भरपाई करने की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों ने बाजार को शीघ्र खोले जाने की मांग की। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
हंगामे के बाद कुछ दुकानदारों ने खोली दुकानें -
हंगामे के बाद गोल मार्केट में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। जबकि कुछ दुकानदार आधा शटर डालकर दुकानें खोले हुए नजर आए। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलकर साफ सफाई की।
संयुक्त व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन-
बाजार खोले जाने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। पवन गर्ग ने ज्ञापन में कहा कि कोविड -19 के कारण 22 मार्च के शहर के अधिकतर बाजार बंद हैं। दुकानों के अंदर रखा हुआ सामान खराब हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि बाजार खोले जाने के लिए आदेश पारित करे। व्यापारियों ने एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रवीन सिंघल, व्यापार मंडल के मंडलीय सचिव विजय शर्मा, संगठन मंत्री मंजीत सिंह, जिला सचिव कनिक केहर, जिला कार्यकारिणी सदस्य अवनीश गोयल व दीपक गिरी, रजत बत्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

---
एसडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि बाजार खोले जाने को लेकर फिलहाल शासन से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। गाइड लाइन जारी होने तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें