जिले में कोरोना के 15 नए मामले, 22 मरीज हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 15 नए मामले सामने आए। जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, 22 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 920 पहुंच गई है। संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो संक्रमित मरीजों में से बाबूगढ़ छावनी के चार, रघुनाथपुर के एक, कविनगर के एक, अमीपुर नंगोली के एक, आवास विकास के दो, पुकेर बोर्ड के एक, गढ़मुक्तेश्वर के एक देवली के एक, धोलपुर के दो, फायर स्टेशन गढ़ के दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इन मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है, साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी कराई जा रही है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 920 पहुंच गई है। जबकि सोमवार को 22 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए, इसके बाद अब रिकवर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 675 पहुंच गई है, अब तक 17 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है।