फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चर्चित लॉटरी मामले में तीन कारोबारी भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की हेराफेरी में तीन कारोबारी भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। शहर में चर्चित करोड़ों रुपये की लॉटरी प्रकरण और धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार रात शहर के मुख्य कारोबारी भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यू शिवपुरी निवासी पंकज गोयल ने नगर के प्रमुख बर्तन कारोबारी समेत चार लोगों पर लॉटरी के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था। मुकदमे में बताया गया कि उनकी पहचान एक प्रमुख बर्तन कारोबारी व केके अग्रवाल से थी। जिनके कहने पर पंकज ने वर्ष 2005 से 2018 तक करीब 18 लाख रुपये रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल के पास जमा करा दिए। आरोप है कि लॉटरी के नाम पर जमा कराया गया रुपया देने से आरोपियों ने इंकार कर दिया। धोखाधड़ी कर उसकी जीवन भर की कमाई को हड़प लिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। यह भी आरोप लगाया कि शहर के लोगों का करीब 100 करोड़ रुपये हड़प लिया। इतना ही नहीं प्लॉट के बैनामे के नाम पर आरोपियों ने उनके खाते में 23.68 लाख रुपये आरटीजीएस कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की थी। लेकिन हाईकोर्ट से स्टे होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। लेकिन स्टे खारिज होने के बाद रविवार रात कोतवाली पुलिस ने तीनों कारोबारी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपी भाई केके अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल को जेल भेज दिया है। उधर, शहर के चर्चित मामले में मुख्य कारोबारियों की गिरफ्तारी पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें