फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की करतूत से शर्मसार हैं गिरधरपुर तुमड़ैल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा की करतूत से शर्मसार हैं गिरधरपुर तुमड़ैल के लोग
विज्ञापन

हापुड़। कानपुर कांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुखबिरी करने वाले दरोगा के.के शर्मा की करतूत पर गांव गिरधरपुर तुमड़ैल के ग्रामीण शर्मसार हैं। सुबह कानपुर पुलिस ने आरोपी दरोगा के घर दबिश देकर ग्रामीणों से पूछताछ की। हालांकि मकान पर ताला लगा देख पुलिस वापस लौट गई।
गौरतलब है कि गांव गिरधरपुर तुमड़ैल निवासी उप निरीक्षक केके शर्मा फिलहाल कानपुर चौबेपुर थाने में तैनात है। उस पर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप लगे। विकास दुबे की कॉल रिकॉर्ड में केके शर्मा का नंबर मिलने के बाद उसे निलंबित किया जा चुका है। चर्चा है कि पुलिस ने बुधवार को केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सुबह करीब पांच बजे पुलिस की एक टीम ने गिरधरपुर तुमड़ैल पहुंचकर केके शर्मा के घर पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान घर पर ताला पड़ा होने के कारण टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर लौट गई। कुल मिलाकर दरोगा की इस करतूत से गांव के लोग काफी शर्मसार है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हो रहा कि गांव का कोई व्यक्ति 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का कारण बन सकता है।
ग्राम प्रधान बब्बल चौधरी का कहना है कि दरोगा केके शर्मा का गांव में व्यवहार काफी ठीक था। उनके बारे में आ रही खबरों को सुनकर वे खुद अचंभित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें