फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतनौरा में 38 लाख से सुधरेगी जर्जर रास्तों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
छतनौरा में 38 लाख से सुधरेगी जर्जर रास्तों की हालत
विज्ञापन

हापुड़। छतनौरा गांव में 38 लाख रुपये की लागत से जर्जर मार्गों का निर्माण होगा। यह रास्ते बेहद खस्ता हालत में हैं। जिला पंचायत सदस्य ने बुधवार को कार्य का शुभारंभ किया।जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने बताया कि विकास कार्य लंबे समय से रूकें हुए थे। लेकिन अब अनलॉक की कार्रवाई चालू होने के बाद विकास कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते गांवों का कायाकल्प हो रहा है। छतनौरा मतनौरा संपर्क मार्ग पर दो सीसी रोड कार्य, एक किलोमीटर लंबे खड़ंजे के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों की लागत 38 लाख रुपये है। बुधवार को उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यों का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सुमित प्रधान, विजय प्रधान, करतार सिंह, महकार, जयवीर, अमित, शैलेंद्र, हरेंद्र, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें