फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आतंकी घुसपैठ को लेकर जिले में अलर्ट99

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आतंकी घुसपैठ को लेकर जिले में अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में आतंकी घुसपैठ का इनपुट मिलने पर सोमवार को हापुड़ जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। एसपी संजीव सुमन के निर्देशों पर पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाया। जिले के बार्डर पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहनों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन

दिल्ली में कुछ आतंकियों के घुसने के खुफिया विभाग के इनपुट के बाद जिले की पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसपी संजीव सुमन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद सोमवार को पूरे दिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। इस दौरान जिले के बार्डर पर बैरियर लगा दिए गए और वाहनों की चेकिंग की गई। दिल्ली की ओर जाने वाले और आने वालों को प्रमुख रूप से चेक किया गया। संदिग्ध लोगों की तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ की गई। कुल मिलाकर पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने जांच की। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में आतंकवादी घुसने का इनपुट मिलने पर सतर्कता बरती जा रही है। जिले में पूरी तरह से पुलिस अलर्ट कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें