फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, उच्चाधिकारियों से शिकायत
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली में उधारी के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा था। अस्पताल में उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ऋषिपाल ने बताया कि उसके पुत्र दिनेश ने गोविंद नाम के व्यक्ति को बीस हजार रुपये उधार दिए थे। 25 मई को दिनेश उक्त व्यक्ति से रुपये मांगने के लिए उसके घर गया था। रुपये का तगादा करने पर गोविंद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दिनेश को बेरहमी से पीटा और एलएन पब्लिक स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई थी। मामले में पीड़ित पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में देहात थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहंी कर रही है। पीड़ितों ने खुद ही एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। जबकि बाकी खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें