फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में हापुड़ पहुंची क्वारिंटीन की गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हापुड़ पहुंची क्वारंटीन की गई महिला, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। शहर में शनिवार शाम को एक महिला बुलंदशहर रोड स्थित गांव में संदिग्ध परिस्थिति में घूमती मिली। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो पता चला महिला की बुलंदशहर के राजकीय अस्पताल में जांच हुई थी और उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन वह वहां से भाग आई। जानकारी करने पर महिला ने खुद को महाराष्ट्र का बताया। इसके बाद उसे हापुड़ के एक रैन बसेरे में क्वारंटीन किया गया है।
बुलंदशहर रोड स्थित एक गांव में महिला पैदल घूमती अकेली महिला को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने खुद को महाराष्ट्र का मूल निवासी बताया। पुलिस ने इसकी सूचना चिकित्सा विभाग को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने महिला के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में वह स्वस्थ पाई गई। इसी दौरान महिला ने चिकित्सकों को जनपद बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में जांच होने का पर्चा दिखाया। पर्चा देख चिकित्सकों की होश उड़ गए। पर्चे में महिला को 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए होम क्वारंटाइन के लिए लिखा हुआ था। चिकित्सकों ने महिला से उसकी हिस्ट्री पूछी। महिला ने बताया कि वह कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र से बुलंदशहर में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां के चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसको क्वारंटाइन कर दिया था, लेकिन किसी प्रकार से वहां से निकलकर पैदल ही हापुड़ पहुंच गई। चिकित्सकों ने महिला को नगर पालिका द्वारा बनाए गए रैन बसेरे में भर्ती करा दिया है। महिला के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कोट
सीएचसी अधीक्षक डा. दिनेश खत्री ने बताया कि महिला की जांच की गई है, जिसमें वह स्वस्थ मिली है। महिला को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें