फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से फैल रहा वायरल, न समझें कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से फैल रहा वायरल, न समझें कोरोना
विज्ञापन

हापुड़। मौसम के उतार चढ़ाव से जिले में वायरल फैल रहा है। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग कोरोना वायरस को लेकर घबराएं नहीं। बल्कि सावधानी बरतें और चिकित्सक से परामर्श लें। इस रोग से घबराने की खास जरूरत नहीं है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने हड़कंप मचाया हुआ है। लोग इस वायरस को लेकर घबरा रहे हैं। खांसी, जुकाम होने पर भी वह अच्छे से अच्छे अस्पताल में जा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लोग डरे नहीं, क्योंकि इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप फैल रहा है। इसमें खांसी, जुकाम, नजला के लक्षण भी आ जाते हैं, जिसे कोरोना नहीं समझा जा सकता।
विज्ञापन

ऐसी परिस्थिति में मरीज घबराए नहीं, बल्कि चिकित्सक से परामर्श लें। सैंपल की जांच के बाद ही इस रोग की पुष्टि की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर अफवाह न फैलायी जाए। बल्कि यदि किसी मरीज में संदिग्धता दिखती है तो इसकी सूचना विभाग को दें। ऐसे मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा दी जाएगी।
नजला, जुकाम है तो भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें-
यदि आपको नजला, जुकाम, खांसी है तो भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। जब तक स्वस्थ्य न हों, अपने घर पर ही आराम करें। साथ ही मुंह पर कपड़ा आदि लगाकर रखें ताकि दूसरे लोगों में संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि लोग कोरोना को लेकर घबराएं नहीं। बल्कि सावधानी बरतें, क्योंकि जागरूकता होगी तो यह रोग नहीं फैलेगा। घबराएं कतई नहीं, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं, मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें