फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मजीदपुरा निवासी सन्नो ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। जिसके लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके साथ इसे लेकर आए दिन मारपीट होती। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके पति नूर मोहम्मद ने दूसरी शादी कर ली। मामले की जानकारी पर पीड़िता ने इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ लाठी डंडों के साथ बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने जबरन पीड़िता को घर से निकाल दिया। किसी तरह पीड़िता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के नूर मोहम्म, जीनत, पप्पी, आशमा, आशू और वाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें