फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरान से हापुड़ लौटा युवक, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
इरान से हापुड़ लौटा युवक, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। इरान में कोरोना वायरस फैलने के बाद सरकार ने यहां से आने वाले लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की भी एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में हापुड़ का एक युवक इरान से लौटा। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिलते ही वह उसके घर पहुंच गई। लेकिन एक दिन रुकने के बाद ही वह केरल चला गया। विभागीय अधिकारी परिजनों से उसके स्वास्थ्य की पल पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, चीन से आए एक अन्य व्यक्ति को भी चिकित्सकों ने अपनी निगरानी में लिया है।
चीन में कोरोना वायरस जमकर कहर मचा रहा है। अब धीरे-धीरे यह अनेक देशों में तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी इस वायरस के फैलने की बात सामने आ रही हैं। सोमवार को दिल्ली व तेलांगना में एक-एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि होने की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने चीन समेत अब कुल 17 देशों से भारत लौटने वाले लोगों के हेल्थ स्क्रीनिंग की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

हाल ही में इरान से एक युवक हापुड़ लौटा है। केंद्र सरकार से उसकी सूची जैसे ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को मिली। आनन फानन में टीम उक्त युवक के घर पहुंची। लेकिन निगरानी में लिए जाने से पहले ही वह एक दिन रुककर केरल चला गया। टीम ने परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच की। वहां सभी स्वस्थ मिले।
इसके अलावा चीन से भी एक व्यक्ति हापुड़ लौटा था। जिसे भी चिकित्सकों ने अपनी निगरानी में रखा है, हालांकि उसमें अभी तक कोई लक्षण नहीं आया है। 28 दिन तक उसे निगरानी में रखा जाएगा।
तीन लोगों की निगरानी का समय हुआ पूरा
चीन से हापुड़ लौटे तीन अन्य लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने 28 दिन तक अपनी निगरानी में रखा। लेकिन उनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं मिल सके। जिसके बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। वहीं हाल ही में चीन से लौटे युवक को विभाग की टीम ने अपनी निगरानी में लिया है। इसके अलावा इरान गए युवक के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली जा रही है।
17 देशों से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग
सरकार ने अब 17 देशों से भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें चीन समेत इंडोनेशिया, इटली, इरान, तुर्की आदि प्रमुख हैं। सभी जिलों में इस संबंध में दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि जो भी व्यक्ति ऐसे देश से आएगा, केंद्र सरकार द्वारा संबंधित जिलों में ऐसे लोगों की सूची भेजी जा रही है। ताकि विभाग द्वारा तुरंत उनकी निगरानी शुरू की जाए तथा उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जा सके।
कोरोना वायरस के ये हैं लक्षण
कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर सबसे पहले सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होता है। यह बुखार फिर निमोनिया का रुप ले लेता है। जो कि किडनी से जुड़ी तमाम परेशानियों को बढ़ा देता है। यह वायरस अगर लंबे समय तक अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल हो जाए या घातक स्तर पर पहुंच जाए तो जान के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
स्वाइन फ्लू भी धीरे-धीरे पसार रहा पैर
मेरठ के रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में ट्रेनिंग कर रहे 19 जवानों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद से हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग में भी अलर्ट घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के अलावा स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि अगर बच्चों को कई दिन से खांसी-जुकाम और बुखार है तो उन्हें स्कूल न भेजें। अच्छे चिकित्सक के यहां इलाज कराएं।
विज्ञापन

-यह बरते सावधानी-
* संभावित मरीज के संपर्क में न आएं।
* भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
* छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
* जुकाम-खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
- दही का सेवन न करें, छाछ ले सकते हैं, उबला पानी पीयें।
* चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
* इन दिनों कोई भी टूर या सामूहिक कार्यक्रम से दूरी बनाएं।
अधिकारी कहिन-
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि चीन से हापुड़ लौटे एक व्यक्ति की निगरानी की जा रही है। जबकि इरान से लौटा युवक केरल लौट गया है, उसके परिजनों से भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें