फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक त्यागी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ पहुंचे कार्तिक त्यागी को स्वागत को उमड़ा जन सैलाब
विज्ञापन

हापुड़। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में बेहतर गेंदबाजी से विपक्षी टीम के दिग्गज बल्लेबाजों को बैक फुट पर लाने वाले कार्तिक त्यागी बृहस्पतिवार को अपने गांव धनौरा लौटे। उनके स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। एसएसवी कॉलेज से लेकर धनौरा गांव तक रोड शो निकाला गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी हुई। ढोल नगाड़ों पर युवाओं ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज के बाहर धनौरा के ग्राम प्रधान पति योगेश्वर त्यागी के नेतृत्व में रोड शो का आयोजन किया गया। दर्जनों गाड़ियों के काफिले के बीच कार्तिक त्यागी लोगों का अभिनंदन स्वीकारते हुए आगे बढ़ रहे थे। विभिन्न राजनैतिक दलों, संस्थाओं व खेल संस्थाओं ने कार्तिक का स्वागत किया।
विज्ञापन

मेरठ तिराहा स्थित गुरुद्वारा में कार्तिक त्यागी ने मत्था टेका। इसके बाद गढ़ रोड स्थित त्यागी टूर एंड ट्रेवल्स पर युवाओं ने आतिशबाजी जलाकर और ढोल नगाड़े से स्वागत किया। वहां योगेंद्र त्यागी, शिवराज त्यागी, सुमित त्यागी, तुषार त्यागी, रितिक त्यागी आदि ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया।
सड़क से गुजरे रोड शो में कार्तिक त्यागी की झलक पाने को लोग बेताब थे। इस दौरान पुलिस को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद रोड शो अतरपुरा चौराहा पहुंचा, वहां भी कार्तिक का सम्मान किया गया। इसके बाद रेलवे रोड पर एक कार्यक्रम में शुभारंभ करने के बाद कार्तिक रॉयल पैलेस पहुंचे, जहां रोड शो समाप्त हुआ।
स्वागत करने वालों में गिरिश त्यागी, डा.विकास गर्ग, डा. सुदर्शन त्यागी, पंकज अग्रवाल, योगेंद्र त्यागी, मनप्रीत खेरा, सुमित त्यागी, विजय कुमार सर्राफ, लवकुश शर्मा, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने किया सम्मान-
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी, सुमन त्यागी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्तिक त्यागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
भाकियू ने बढ़ाया उत्साह
तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्तिक त्यागी का भव्य सम्मान किया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर त्यागी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित
तहसील चौराहा पर बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर व सचिव संदीप त्यागी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संजय कंसल, पुरुषोत्तम वर्मा, नवरत्न सिंह, रजनीश, अमित पायल आदि रहे।
विज्ञापन

एलआईसी कर्मियों ने किया स्वागत
भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक एनके नेलवास के नेतृत्व में भी कार्तिक त्यागी का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में एलआईसी स्पोर्टस प्रमोशन बोर्ड के सदस्य पुनीत कुमार, संजय त्यागी, पंकज जैन, सुरेश चंद शर्मा, मुकेश त्यागी, प्रेमपाल सिंह, धमेंद्र, अंकित त्यागी, अरुण, राकेश त्यागी, सुखवीर त्यागी, आसिम, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें