फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की साइड लगने पर जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की साइड लगने पर जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन

हापुड़। कस्बा बाबूगढ़ में चढ़त के दौरान कार की साइड लगने पर एकत्र हुए लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिंभावली के गांव बंगोली निवासी सुरेंद्र सिंह सोमवार देर रात वह अपने कुछ साथियों के साथ बाबूगढ़ आया था। बाबा फार्म हाउस के पास उसकी कार बारात में शामिल कुछ लोगों के साथ छू गयी। इसी बात को लेकर बारात और कुछ स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इन लोगों ने उनके व साथियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सुरेंद्र घायल हो गया। जबकि आरोपियों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने अक्ष पुत्र गोविंद निवासी अहमदपुर थाना परिस्थितगढ़ व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें