फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से घर में घुसकर मारपीट, सात पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। दहेज को लेकर प्रताड़ना से परेशान मायके में रही रही विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देवलोक कॉलोनी निवासी इंदू ने बताया कि वर्ष 2009 में उसकी शादी जनपद मुजफ्फरनगर के दक्षिणी सिविल लाइन संतोष विहार इब्राहिमपुर निवासी पल्लव कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों में मायके में आकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसका सामान चोरी कर ले गए। मारपीट में उसे काफी चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी जयपाल रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के पल्लव कुमार, माया देवी, आदित्य, धर्मेंद्र, कर्मवीर, करमवीर समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें