फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के चमरी अर्जुननगर में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद लाखों रुपये के आभूषण, डेढ़ लाख कैश व कीमती कपड़े, एलईडी पर हाथ साफ कर दिया। घर पहुंचे परिवार ने जब सामान बिखरा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अर्जुननगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर की चाबी पड़ोस में रहे रहे अपने भाई को दी थी। लेकिन रात में चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लिया। चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी, ढाई तोला सोने का हार, एक तोला सोना की चेन, तीन सोने की अंगूठी, 600 ग्राम चांदी का सामान, एलईडी, कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें