फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा व एफडी कराने के नाम पर हड़पे 4.75 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा व एफडी कराने के नाम पर हड़पे 4.75 लाख
विज्ञापन

हापुड़। पुत्री का बीमा व 18 लाख की एफडी कराने के नाम कर कुछ लोगों ने एक महिला से 4.75 लाख की ठगी कर ली। ठगी की जानकारी पर पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंड़ा निवासी सोनिया ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उसको उसकी दस वर्षीय पुत्री का बीमा व 18 लाख रुपए की एफडी कराने का झांसा दिया। महिला को झांसे में लेकर व तरह तरह के प्रलोभन देकर आरोपियों ने कई बार में करीब 4.75 लाख की धनराशी विभिन्न खातों में जमा करा ली। इसके बाद ये लोग महिला को टरकाने लगे। दो दिन पूर्व महिला ने आरोपियों को फोन कर अपने रुपए वापस करने की मांग की। इस पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली गलौज कर धमकी दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें