फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

हापुड़। हाईवे 9 पर उपैड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव पूरी रात सड़क पर ही पड़ा रहा। वहीं रात भर वाहन महिला के शव के ऊपर से निकलते रहे। इसके चलते शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस कपड़ों के आधार पर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि हाईवे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि महिला को शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। काफी देर तक वाहन शव के ऊपर से निकलते रहे। पुलिस को सड़क से खुरचकर शव को उठाया पड़ा। इसके बाद एक गठरी में शव के अवशेष भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस महिला के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस दुघर्टना के अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें