फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक पिकअप से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पिकअप से भिड़ी बाइक
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर चौपला स्याना मार्ग पर मंगलवार सुबह गांव बरखंडा के पास पिकअप और बाइक की भिंड़त में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव नंगला कटक निवासी सुरेंद्र (40) अपनी पत्नी लता के साथ मंगलवार सुबह बाइक से हापुड़ आ रहा था। जैसे ही बाइक गांव बनखंडा के पास पहुंची तो सड़क पर फिसलन के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक सामने से आ रही एक पिकअप से भिड़ गई। हादसे में दंपती गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। व्यक्ति की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और बिलख पड़े। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के शव तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें