फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर जिले की सीमाएं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है लेकिन इस बार सीएए के विरोध को लेकर हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध कड़े किए हैं। जिले की सीमाओं को सील करते हुए वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों पर खासतौर से नजर रख रही है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों के अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस सतर्क है। एसपी संजीव सुमन के आदेशों पर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को पुलिस ने जिले की सीमाओं की सील कर दिया गया। बाहर से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। हापुड़ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, शहर के होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न मार्गों पर वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के साथ-साथ कार सवारों को रोककर उनके वाहनों की तलाशी। दरअसल, इस बार सीएए और एनआरसी के विरोध के माहौल को लेकर भी पुलिस कुछ अधिक सतर्क है। गणतंत्र दिवस मनाने के फेर में भीड़ विरोध प्रदर्शन न शुरू कर दे। इसके विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है। इस संबंध में खुफिया विभाग द्वारा कुछ इनपुट प्राप्त हुए हैं। जिसके चलते पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर कर दिया गया है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें