फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक की दुकानों पर मारे छापे, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। डीएम के निर्देश पर शनिवार को कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कीटनाशकों की बिक्री करने वाली 35 दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की, 19 सैंपल एकत्र कर लैब भेजे गए, जबकि 20 दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
नकली कीटनाशकों के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। जिले में बड़े पैमाने पर नकली कीटनाशक व खाद की बिक्री हो रही है। जिसके चलते पहले भी कई बार कार्रवाई की गई है। लेकिन कार्रवाई के बाद भी इस गोरखधंधे में कोई कमी नहीं आई है। आए दिन इस तरह की शिकायतों मिल रही है। मामला जब डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। शनिवार को तहसील हापुड़ में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. दिव्या मौर्या, हापुड़ तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने 14 दुकानों पर छापे मारे, इसमें 11 दुकानों से सैंपल एकत्र कर, सात को चेतावनी जारी की गई। वहीं गढ़मुक्तेश्वर तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र सिंह व तहसीलदार गढ़ सुरेंद्र यादव ने 9 दुकानों पर छापा मारा, इसमें 6 सैंपल एकत्र कर, तीन दुकानों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौलाना तहसील क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार व तहसीलदार संजय कुमार ने 12 दुकानों पर छापे मारे गए। इसमें दो सैंपल एकत्र कर, 10 को चेतावनी जारी की गई। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें