फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों पर होगी कार्रवाई, पावर कॉरपोरेशन ने बढ़ायी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, बढ़ाई टीमें
विज्ञापन

हापुड़। आसान किश्त योजना की अंतिम तिथि नजदीक आते ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी सख्त हो गए हैं। बकायेदारी पर कनेक्शन विच्छेदन करने वाली टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 31 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
जिले के उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। इस बकायेदारी को खत्म करने के लिए पावर कॉरपोरेशन द्वारा आसान किश्त योजना शुरू की गई थी। लेकिन अभी भी उपभोक्ता अपने बिल जमा नहीं कर रहे हैं। आलम यह है कि अब अधिकारियों ने पांच हजार से अधिक बकायेदारी वालों के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गढ़मुक्क्तेश्वर डिवीजन में 20 टीमों का गठन कर दिया है, हापुड़ में भी टीमों की संख्या में इजाफा किया है, जो रोजाना बकायेदारी पर कनेक्शन विच्छेदन का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीओ प्रभव गौड के नेतृत्व में बनखंडा, सैना, दत्तियाना, लौटी, लोधीपुर, झड़ीना, आलमगीरपुर, गढ़ टाऊन आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 30 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
कोट
अधिशासी अभियंता केपी पुरी का कहना है कि बकायेदारी बर्दाश्त नहीं होगी। टीम को कनेक्शन विच्छेदन के निर्देश दिए गए हैं। बकायेदारी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें