फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर नशे में एक टेम्पो चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद टेम्पो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। इसके बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम एक टेम्पो चालक मेरठ की ओर से आ रहा था। जैसे ही टेम्पो दीवान पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा तो टेम्पो चालक ने एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक स्कूल बस, दो अन्य कारों और एक बाइक में टक्कर मारता हुआ भागने लगा, लेकिन अनियंत्रित होने के कारण टेम्पो सड़क किनारे नाले में जा गिरा, लेकिन चालक उससे कूदकर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था और उसने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और टेम्पो को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें