फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों के अगवा का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियों के अगवा का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। क्षेत्र के दो अलग अलग मामलों में तीन लोगों पर दो युवतियों को अगवा करने का आरोप लगा है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 जनवरी को गांव निवासी मोहित उसकी 21 वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गया। इस बात की शिकायत उसके परिजनों से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 10 जनवरी को उसकी 19 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाश के दौरान पीड़ित को ज्ञात हुआ कि जनपद गौतमबुद्धनगर थाना दनकौर क्षेत्र के चीती निवासी विशांत अपने साथी देहात क्षेत्र के गांव सूदना निवासी गंगा के साथ मिलकर पुत्री को अगवा कर ले गया है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें