अधिवक्ता पर हमले के विरोध में कचहरी में हड़ताल
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र में अधिवक्ता सुर्जन सिंह सैनी पर हमले के विरोध में हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हड़ताल रखी। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर व सचिव संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार रात को अधिवक्ता सुर्जन सिंह सैनी पर कुछ लोगों को जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में अधिवक्ता बुरे तरह से घायल हो गये। परिजनों ने उनका अस्पताल में उपचार कराया। मामले की जानकारी सिंभावली पुलिस को दी।
उन्होंने अधिवक्ताओं पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन सतर्क नहीं हैं। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं हड़ताल के कारण कचहरी पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर संजय कंसल, अजय सैनी, विवेक गर्ग, अक्षय गुप्ता, मनोज कुमार, नरेश कुमार, पुरुषोत्तम वर्मा, केपी सिंह, कैलाश चंद, दिनेश कुमार, नीरज वशिष्ठ, सचिन शर्मा, अनिल शिशौदिया, अजय शर्मा, अलताफ, जगदीश, गजेंद्र, संजीव आदि रहे।