फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोहरे की मार ने ट्रेनों की रफ्तार बिगाड़ रखी है। रविवार को कोहरे की वजह से आधा दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोहरे ने समय के ट्रैक से ट्रेने को बेपटरी कर रखा है। स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि संगम एक्सप्रेस 3.40 घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस 3.22 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस पांच घंटे, टनकपुर एक्सप्रेस आधा घंटे, लखनऊ मेल आधा घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही। ऐसे में घंटों की देरी से पहुंचने पर रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोहरा पड़ने से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। हालांकि रेलयात्रियों को ट्रेने के आने जाने की सूचना भी दी जा रही है। जिससे रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें