फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामार कार्रवाई कर आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 26 के भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने आठ दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित
विज्ञापन

हापुड़। कृषि विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को बीज, उर्वरक व कीटनाशक दवा विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीमों ने 41 दुकानों पर छापा मारा। इसमें 26 दुकानों से नमूने लिए और आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि जनपद की तीनों तहसील के लिए तीन टीमों का गठन कर बीज, उर्वरक व कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। हापुड़ में 15 दुकानों पर छापा मारकर खाद के नौ नमूने, बीज के पांच नमूने और तीन दुकानदारों का स्टॉक सही न मिलने पर चेतावनी दी गई। तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी एवं गढमुक्तेश्वर तहसीलदार के नेतृत्व में गढ़ तहसील में छापा मारा गया। 11 दुकानों में से छह दुकानों से उर्वरकों के नमूने लिये गये, जबकि पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ दिव्या मौर्य एवं तहसीलदार धौलाना के नेतृत्व में टीम ने छह उर्वकरों के नमूने लिये और आठ दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें