पचास हजार की बकायेदारी पर उतारे 18 विद्युत मीटर
हापुड़। बिजली निगम की टीम ने रविवार को गढ़ डिवीजन के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर, बुकलाना में अभियान चलाकर 50 हजार की बकायेदारी पर 18 मीटर उतारे। वहीं पांच उपभोक्ताओं के आसान किश्त योजना में रजिस्ट्रेशन कराया।
उप खंड अधिकारी प्रभव हारीत ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, वह आसान किश्त योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें। 31 दिसंबर तक ही इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। इस दौरान टीम ने गांव मोहम्मदपुर आजमपुर और बुकलाना में अभियान चलाकर 50 हजार रुपये से ऊपर के 18 बकायेदारों के मीटर उखाड़े गए। साथ ही पांच उपभोक्ताओं के आसान किश्त योजना में रजिस्ट्रेशन कराए गए।
इस मौके पर अवर अभियंता रामस्वरूप, टीजीटू लोकेश, लाइनमैन अयज, अजित, शानू आदि मौजूद रहे।