फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने परखी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने परखी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

हापुड़। बिजनौर कचहरी जैसी घटना अपने जिले में न हो इसके लिए सोमवार को एसडीएम, सीओ सहित अधिकारियों ने कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह सोमवार सुबह पुलिस बल के साथ जिला सत्र न्यायालय परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने कचहरी के मुख्य गेट से लेकर हवालात तक सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। सबसे पहले वे मुख्य गेट पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों को चेताया कि कोई भी व्यक्ति बिना तलाशी के अंदर न जाने पाए। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की हवालात का जायजा लिया। हवालात के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। कचहरी में खड़े वहानों के बैगों की तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रूटीन चेकिंग की गई थी। सुरक्षाकर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आरआई विक्रम सिंह और एलआईयू निरीक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें