फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर तीन जोन में विभाजित किया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिसंबर को लेकर तीन जोन में विभाजित किया जिला
विज्ञापन

हापुड़। बाबरी मस्जिद पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद पड़ रहे छह दिसंबर की तारीख को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसके लिए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिले को तीन जोन में विभाजित किया है। इसके लिए 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में राम जन्म भूमि को लेकर निर्णय दिया गया है। इस निर्णय के बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस की तारीख छह दिसंबर पहली बार पड़ रही है। इस दिन जुमा होने के कारण जिले में पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले को तीन जोन में विभाजित कर दिया गया है। प्रथम जोन के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तहसीलदार गजेंद्र सिंह, रेणुका दीक्षित और पुष्पांकर देव को इस जोन का मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दूसरे जोन का प्रभारी उप जिलाधिकारी विजयवर्धन को बनाया गया है। तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप, चकबंदी अधिकारी अमरनाथ सिंह और नायब तहसीलदार नितिन कुमार को मजिस्ट्रेट तैनात किया है। तीसरे जोन का प्रभारी उप जिलाधिकारी विशाल यादव को बनाया गया है। इसके अलावा तहसीलदार संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी निशांत पांडेय और नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को 10 दिसंबर तक अपने अपने क्षेत्र में निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें