फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

हापुड़। गांव मतनावली निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को ज्ञापन देकर उसके घर का निर्माण करने वाले व्यक्ति पर 23 हजार रुपये लेने के बाद भी कार्य पूरा न करने व रुपये मांगने पर एससी/एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मतनावली निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह गांव में अपना घर बनवा रहा है। जिसका कार्य पूर्ण करने के लिए उसने गांव के ही एक मिस्त्री से संपर्क किया। आरोप है कि एडवांस में 23 हजार रुपये लेने के बावजूद उक्त व्यक्ति ने उसके घर के निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि पैसे मांगने पर उक्त व्यक्ति ने उसे एससी/एसटी मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जीपीएफ का भुगतान न करने की शिकायत
हापुड़। बड़ौदा सिहानी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक बिशन सिंह ने डीएम से शिकायत कर बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर उसके जीपीएफ की 16 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जल्द कार्रवाई कर, राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें