फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तैयारी अधूरी, दिन निकलते ही लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह : पुलिस की तैयारी अधूरी, दिन निकलते ही लगा भीषण जाम
विज्ञापन

हापुड़। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने में यातायात पुलिस असमर्थ साबित हो रही है। सोमवार को दिन निकलते ही सड़कों पर भीषण जाम लग गया। मुख्य मार्गों के साथ ही शहर के अंदर की गलियां भी वाहनों के दबाव से हांफ गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हापुड़ शहर में जाम अब लोगों के सिर का दर्द बनने लगा है। सोमवार को दिन निकलते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। सुबह 9 बजे तक वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर नजर आने लगी। आलम यह रहा कि जाम से निकलने में वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस आए दिन जाम से निजात दिलाने का प्लान तैयार करती है, लेकिन यह प्लान सिर्फ कागजों में दबकर ही रह जाते हैं। इसका परिणाम लोगों को घंटों जाम में फंसकर भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर, दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान, गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर, बुलंदशहर रोड पर श्रीमंशा देवी मंदिर तक वाहनों की कतारें नजर आ रही थीं। इसी बीच सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन और ई-रिक्शाओं ने जाम को और अधिक भयावह बना दिया। शाम तक सड़कों पर जाम की समस्या बनी रही। इतना ही नहीं शहर के अंदर की गलियों में भी वाहनों का काफी दबाव रहा। यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को प्रथम कार्यदिवस होने के कारण वाहनों का दबाव अत्याधिक बढ़ गया था। जिसके चलते जाम की समस्या बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें